Monkeypox Disease
मंकी पॉक्स यह एक जूनॉटिक ( Zoonotic Disease ) रोग है जो जानवरो से मनुष्यो में संचरण होने वाला रोग है और बंदरो में चेचक जैसा पहचाना जाता है इसलिए इसे मंकी पॉक्स नाम दिया है। यह नाइजीरिया की स्थानिक बीमारी है जो चेचक के रोगियों में अतीत में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते है हालांकि ये चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है। मंकी पॉक्स वायरस के स्त्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले जानवरो में बंदर और वानर विभिन्न प्रकार के कृतक ( चूहों गिलहरियों और पैरी कुत्तों सहित ) एवम खरगोश शामिल है । यह रोग मंकी पॉक्स वायरस के कारण होता है जो पॉक्सविराइड फैमिली में आर्थो पॉक्स ( Orthopoxvirus Ginus ) जीनस का सदस्य है । मंकी पॉक्स का संक्रमण पहली बार 1958 में अनुसंधान के लिए रखे गए बंदरों के कॉलोनियों में चेचक जैसे बीमारी के दो प्रकोपो बाद खोजा गया जिसे मंकी पॉक्स नाम दिया गया लक्षण इससे संक्रमित लोगो में चिकन पॉक्स जैसे दिखने वाले दाने निकल आते है लेकिन मंकी पॉक्स के कारण होने वाला बुखार अस्वस्थता और सिरदर्द आमतौर पर चिकन पॉक्स की तुलना में अधिक गंभीर होता है।